गुना नगर: स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर गुना में तीन बीज विक्रेताओं की दुकान ओर गोदाम सील, विक्रय पर लगाया प्रतिबंध, नोटिस किए जारी
गुना में 24 जून को गुण नियंत्रण सघन अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देशन में जिला स्तरीय गुण नियंत्रण टीम ने कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। उपसंचालक कृषि संजीव शर्मा ने बताया, मेंबर्स मडवरिया बीज भंडार गुना, शिवहरे ट्रेडर्स गुना, उमा कृषि सेवा केंद्र गुना के स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर दुकान गोदाम सील कर विक्रय बंद किया है, नोटिस जारी किए है।