पंचकूला: किसान आंदोलन के मद्देनजर सेक्टर-18 के पास पंचकूला-चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड चौक पर पुलिस बल की हुई तैनाती
किसान आंदोलन के मद्देनजर सेक्टर-18 के पास पंचकूला-चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड चौक पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसानों के आंदोलन को देखते हुए चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर पंचकूला पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई है। पंचकूला पुलिस द्वारा पंचकूला में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों पर नजर रखी जा रही है और पंचकूला जिले में धारा-144 भी लगाई गई है।