रामगढ़: करमा के गोधन परहिया के शव का हुआ अंतिम संस्कार, उदयपुर बाजार से लौटने के क्रम में हादसे में हुई थी मौत
Ramgarh, Palamu | Jul 11, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के करमा के 16 वर्षीय गोधन परहिया पिता अमरूद परहिया के शव का शनिवार शाम 5 बजे गांव के शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। गोधन दो भाई दो बहन में सबसे छोटा था बचपन में ही उसकी मां का निधन हो गया था। वह अपनी बहन के यहां रमकंडा थाना क्षेत्र के गोरिया करम में पला बढ़ा था।