औरैया: फफूंद क्षेत्र के भौनकपुर गांव में नवजात को खेत में फेंका गया, मुंह में कपड़ा ठूंसने का आरोप, आज पोस्टमार्टम होगा
थाना क्षेत्र के गांव भौनकपुर में शुक्रवार को खेत में एक नवजात का शव पड़ा मिला। शिशु (लड़का) के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया गया था। आशंका जताई जा रही है कि लोकलाज के डर से मासूम की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। किसान दंपती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।