मानिकपुर: चित्रकूट मानिकपुर के रानीपुर टाइगर रिजर्व व रेलवे ट्रैक के पास लगी आग, फायर टीम ने पाया काबू
चित्रकूट के मानिकपुर में बुधवार को आग की दो घटनाएं सामने आईं। सुबह करीब 9 बजे मारकुंडी जंगल में लगी आग को फायर टीम ने बुझाया। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे रेलवे ट्रैक के पास फिर आग भड़क उठी, जिस पर भी काबू पा लिया गया। खेतों में लगाई जा रही आग के कारण घटनाएं बढ़ रही हैं, प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।