फतुहा: कोल्हर गांव में विद्युत करंट लगने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत
Fatwah, Patna | Jul 27, 2026 फतुहा थाना क्षेत्र के कोल्हर गांव में विद्युत करंट के चपेट में आने से एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मृत बच्चों की पहचान कोल्हर गांव निवासी ज्ञानी पासवान के 6 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बच्चा खेलते हुए खेत की ओर चला गया जहां मेड के किनारे गिरा हुआ विद्युत प्रवाहित नंगे तार के चपेट में आ गया है। जिससे उसकी मौत हो गई है।