ऊन थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली रूहानी वारदात सामने आई है। घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची का बदमाशों ने अपहरण कर लिया और पास के खेत में स्थित बाड़े में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, दरिंदों ने पहचान छिपाने के लिए बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।