Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर श्रावणी मेला-2026 के दौरान बांका जिला अंतर्गत पड़ने वाले 54 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ पर कुल 15 सूचना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सूचना केंद्रों के माध्यम से बिछड़े हुए कांवरिया श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसके लिए सभी सूचना केंद्रों पर प्रतिनियुक्त उद्घोषक एवं कर्मी 24×7 आपसी समन्वय स्थापित कर लगातार सार्वजनिक उद्घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में खगड़िया जिले के निवासी सूरज कुमार धौरी क्षेत्र में अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। उनके परिजनों ने शिवलोक सूचना केंद्र पर इसकी सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही शिवलोक सूचना केंद्र द्वारा लगातार उद्घोषणा की गई तथा समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप सूरज कुमार को सकुशल खोजकर उनके परिजनों से मिला दिया गया। परिजनों ने जिला प्रशासन के इस त्वरित एवं सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। एक अन्य मामले में अम्बिका राय (65 वर्ष), निवासी गोपालगंज जिला, अपने साथी बम (निवासी सिवान जिला) के साथ कांवर यात्रा पर थे। अचानक तेज बारिश होने के कारण अम्बिका राय अपने साथी से बिछड़ गए। सूचना मिलने पर अबरखा सूचना केंद्र तथा अस्थायी थाना अबरखा के संयुक्त प्रयास से उन्हें सुरक्षित खोजकर उनके साथी से मिला दिया गया। श्रद्धालुओं ने इस मानवीय एवं त्वरित सहायता के लिए बांका जिला प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

5 views | Banka, Bihar | Aug 4, 2026

MORE NEWS

बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 19 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्यदिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 19 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्यदिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

Banka, Bihar | Aug 3, 2026

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर श्रावणी मेला-2026 के दौरान बांका जिला अंतर्गत पड़ने वाले 54 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ पर कुल 15 सूचना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सूचना केंद्रों के माध्यम से बिछड़े हुए कांवरिया श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसके लिए सभी सूचना केंद्रों पर प्रतिनियुक्त उद्घोषक एवं कर्मी 24×7 आपसी समन्वय स्थापित कर लगातार सार्वजनिक उद्घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में खगड़िया जिले के निवासी सूरज कुमार धौरी क्षेत्र में अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। उनके परिजनों ने शिवलोक सूचना केंद्र पर इसकी सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही शिवलोक सूचना केंद्र द्वारा लगातार उद्घोषणा की गई तथा समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप सूरज कुमार को सकुशल खोजकर उनके परिजनों से मिला दिया गया। परिजनों ने जिला प्रशासन के इस त्वरित एवं सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। एक अन्य मामले में अम्बिका राय (65 वर्ष), निवासी गोपालगंज जिला, अपने साथी बम (निवासी सिवान जिला) के साथ कांवर यात्रा पर थे। अचानक तेज बारिश होने के कारण अम्बिका राय अपने साथी से बिछड़ गए। सूचना मिलने पर अबरखा सूचना केंद्र तथा अस्थायी थाना अबरखा के संयुक्त प्रयास से उन्हें सुरक्षित खोजकर उनके साथी से मिला दिया गया। श्रद्धालुओं ने इस मानवीय एवं त्वरित सहायता के लिए बांका जिला प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Banka News