उदयपुर: रामगढ़ महोत्सव 2026 के सफल आयोजन के लिए जिला कार्यालय के सभा कक्ष में 24 जून को होगी तैयारी बैठक
आषाढ़स्य प्रथम दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले रामगढ़ महोत्सव 2026 के सफल आयोजन हेतु 24 जून को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अपराह्न 4 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विकासखंड उदयपुर स्थित रामवनगमन पर्यटन परिपथ स्थल एवं विश्व के प्राचीनतम नटशाला रामगढ़ में दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का आयोजन 29 व 30 जून को किया जाएगा