शाहजहांपुर: रामचंद्र मिशन थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
शाहजहाँपुर: थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरदोई बाईपास के निकट से अभियुक्त शिवम (पुत्र मुनीश, निवासी-सदर बाजार) को दबोच लिया।