पोरसा: भजपुरा गांव के समीप गाय से टकराकर बाइक सवार युवक हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Porsa, Morena | Oct 26, 2024 गौरव सिंह तोमर नामक बाइक सवार युवक अपने गांव तालका पुरा से पोरसा के लिए आ रहा था।तभी भजपुरा गांव के पास पहुंचा ही था, कि अचानक चलती बाइक से गाय आ टकराने से गौरव सिंह तोमर नामक बाइक सवार रोड पर गिरने से हाथ पैर में आई गंभीर चोट, जब स्थानीय लोगों ने देखा तो तत्काल घायल अवस्था में पोरसा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरो ने उपचार के लिए भर्ती किया।