गुरारू: गुरारू में 30 मार्च को संत कबीर एकेडमी का वार्षिकोत्सव
Guraru, Gaya | Mar 28, 2026 प्रखंड मुख्यालय स्थित संत कबीर एकेडमी, गुरारू द्वारा आगामी 30 मार्च (सोमवार) को वार्षिक विद्यालय दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार समारोह का आयोजन चौरसिया कॉम्प्लेक्स, गुरारू में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह होंगे।