रमकंडा: अवैध बालू ढुलाई पर कार्रवाई: रमकंडा पुलिस ने बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त किया, मामला दर्ज
रमकंडा थाना क्षेत्र में अवैध बालू की ढुलाई के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बीती रात चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने रक्सी के कछारवा इलाके से ब्लू रंग का एक सोनालिका ट्रैक्टर जब्त किया। पुलिस के अनुसार, जब्त किया गया ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू की ढुलाई कर रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रैक्टर पर किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं