मोहनलालगंज: एसी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
लखनऊ के गोसाईंगंज क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बहराइच निवासी एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति और ससुर दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पीड़िता के अनुसार, 8 जून को एसी लगवाने की मांग पूरी न होने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की।