सांगानेर: कनोडिया पीजी महिला महाविद्यालय में यूनियन बैंक की ओर से मातृ दिवस का आयोजन
कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में सोमवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में मातृ दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंजू शर्मा उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड, राजस्थान सरकार, विशिष्ट अतिथि नीता बूचरा, अध्यक्ष फिक्की फ्लो और महिला चिकित्सक डॉ. अलका गौड़ रहीं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने स्वागत किया।