कटनी।। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके सब्जी मंडी क्षेत्र में बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल युग नामक मोबाइल दुकान का शटर बीच से काटकर चोरों ने करीब 32 महंगे स्मार्टफोन चोरी कर लिए, जिनकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना शुक्रवार-शनिवार की देर रात करीब 2:30 बजे की है।