गोपालगंज जिले के मांझा थाना के छितौनी गांव मे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है।