सागर: केंद्रीय बजट को सत्ता पक्ष ने बताया नई दिशा देने वाला, विपक्ष ने कहा निराशाजनक, सागर के लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026–27 का केंद्रीय बजट रविवार सुबह 11 बजे संसद में पेश किया। बजट में मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के प्रावधान किए गए हैं, जबकि आयकर में कोई राहत नहीं दी गई।सत्तापक्ष ने बजट को देश को नई दिशा देने वाला बताया, वहीं विपक्ष ने इसे निराशाजनक करार दिया। आम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मिली-जुली रहीं।