पिपरई: पिपरई में रेलवे फाटक के पास सट्टा पर्ची काटने पर 38 वर्षीय व्यक्ति पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
पिपरई पुलिस को मंगलवार को रात लगभग 8 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि पिपरई में रेलवे फाटक के पास कोई एक रुपए के बदले 80 रुपए का लालच देकर सट्टा पर्ची काट रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से पिपरई निवासी रजनीश राठौर उम्र 38 वर्ष पर सट्टा पर्ची काटने पर मामला दर्ज कर लिया है ।