बीरपुर: डीएम ने वीरपुर के खरमौली डिग्री कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, जुलाई से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी तेज
बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे वीरपुर प्रखंड के खरमौली स्थित डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।