टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर पंचायत अंतर्गत करियादपुर बाजार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुखिया धनंजय मिस्त्री एवं पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रामचन्द्र यादव की पहल पर एक हजार विधवा महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया।