मुगलसराय: अलीनगर के तारा जीवनपुर स्थित दुकान में घरेलू कलह से परेशान हनुमानपुर सर्राफा करोबारी ने फांसी लगाकर दे दी जान।
अलीनगर थाना क्षेत्र के तारा जीवनपुर में सराफे की दुकान में सर्राफा कारोबारी ने मंगलवार को दुकान में ही फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार युवक घरेलू कलह से क्षुब्ध चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है।मुगलसराय के वार्ड नंबर दो हनुमानपुर निवासी अक्षय पटेल का पुत्र सोनु पटेल 30 वर्ष ताराजीवनपुर में आभूषण कि दुकान चलाता था।