राजगीर: भूई गांव में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का ग्रामीण विकास मंत्री व सांसद ने किया निरीक्षण
Rajgir, Nalanda | Aug 16, 2024 ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं सांसद कौशलेंद्र कुमार ने राजगीर प्रखंड के भूई गांव में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं सांसद कौशलेंद्र कुमार को यह बताया गया कि इस नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र में सभी बेसिक सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है.