गुना नगर: ग्राम कुंदोरा में 14 वर्षीय नाबालिक लापता परिजनों ने अलग अलग दो गांव के युवकों पर लगाया आरोप, एसपी से लगाई गुहार
गुना। म्याना थाना क्षेत्र के कुंदोरा गांव से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि 4 जून की रात करीब 2:30 बजे दो युवक शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को अपने साथ ले गए। परिजनों का कहना है कि म्याना थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बुधवार 10 जून को पीड़ित माता-पिता एसपी कार्यालय पहुंचे ।