इटावा: सिविल लाइन इलाके के राजकीय संप्रेक्षण गृह से 2 किशोर दीवार फांदकर फरार, एक किशोर बरामद, दूसरे की तलाश जारी
Etawah, Etawah | Jan 24, 2026 सिविल लाइन इलाके के राजकीय संप्रेक्षण गृह इटावा -2 से 2 किशोर दीवार फांदकर फरार हो गए,इस मामले में एक किशोर को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। वहीं इस मामले में सिविल थाना पहुंचकर अधीक्षक ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे जानकारी दी है हालांकि इस मामले में विभागीय जांच कराई जा रही है।