दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर का व्हाट्सएप पर एक फर्जी अकाउंट बनाकर पैसों के लेनदेन की बात सामने आई है। घटना के बाद से सोशल मीडिया पर यह जानकारी आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी दमोह कलेक्टर तक पहुंचे पर उन्होंने आज गुरुवार शाम 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी आईडी पर ध्यान न दें। कार्यवाही के लिए उन्होंने एसपी के लिए पत्र लिखा है।