बालोद: किसान आंदोलनों की आवाज रहे मीसाबंदी दाऊ नेमसिंह साहू को कोहंगाटोला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
Balod, Balod | May 22, 2026 बालोद जिले के ग्राम कोहंगाटोला निवासी मीसाबंदी एवं किसान नेता दाऊ नेमसिंह साहू का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। किसानों, मजदूरों और शोषित वर्ग की आवाज रहे दाऊ नेमसिंह साहू लोकतंत्र सेनानी के रूप में भी जाने जाते थे। सूचना मिलते ही गांव में अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।