अररिया: अररिया नगर परिषद में 30 मई को सशक्त स्थाई समिति चुनाव, पार्षदों में तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी
Araria, Araria | May 29, 2026 अररिया जिले के सभी छह नगर निकायों में सशक्त स्थाई समिति के चुनाव को लेकर पार्षदों के बीच राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। खासकर अररिया नगर परिषद में 30 मई को होने वाले इस महत्वपूर्ण चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर परिषद प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने की योजना बनाई है।