सिवनी मालवा: बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, हिरनखेड़ा-इटारसी मार्ग पर परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम
सिवनी मालवा में विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जिसके चलते गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने चक्काजाम जाम कर दिया मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे परिजनों और ग्रामीणों ने युवक का शव सड़क पर रखकर हिरनखेड़ा-इटारसी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग