आरा: तरारी के गहरउआ गांव में खेत के मालगुजारी पैसे के विवाद में दादा और पोते को दाब से काटकर हत्या का प्रयास
Arrah, Bhojpur | May 27, 2026 तरारी थाना क्षेत्र के गहरुआ गांव में दादा और पोते पर दाब से हमला कर हत्या का प्रयास किया गया। बताया गया कि दो बीघा खेत के मालगुजारी के पैसे को ले कर पहले से ही विवाद चला आ रहा था। आज गांव के ही लोगो के द्वारा दादा और पोते पर हमला किया गया। दोनो को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।