गोलमुरी-सह-जुगसलाई: परसुडीह: पति ने एक साल के बच्चे को माँ से किया अलग, सरजामदा की महिला लगा रही न्याय की गुहार
11 अक्टूबर से अपने 1 साल के दूधमुंहे बच्चे से अलग हुई महिला इंसाफ की गुहार लगा रही है।मंगलवार 3:00 महिला का आरोप है कि उसका पति बच्चे को जबरन अपने साथ ले गया है और अब 4 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस कोई मदद नहीं कर रही। पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने कहा कि बच्चा उसके बिना एक पल नहीं रह पाता और उसे डर है कि कहीं उसके मासूम के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो।