जिले के चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपितों की तलाश अब तेज कर दी गई है। पुलिस के साथ अब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस प्रशासन ने तीनों फरार आरोपितों पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है।