हुज़ूर: हबीबगंज थाना इलाके में ऑटो पलटने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, गाय को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
Huzur, Bhopal | Aug 21, 2024 हबीबगंज थाना इलाके में गाय को बचाने के प्रयास में ऑटोपलट गया। हादसे के समय ऑटो में चार लोग बैठे थे।ऑटो के नीचे दबने से बुजुर्ग महिला को गंभीर चोट आई। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।