कांके: बड़ा तालाब में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, भावुक हुए श्रद्धालु
Kanke, Ranchi | Oct 21, 2026 रांची के बड़ा तालाब में बुधवार की शाम करीब छह बजे मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के चरणों को छूकर अंतिम प्रार्थना की और जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान ‘मां, अगले साल फिर आना’ के जयकारों से माहौल भावुक हो गया और कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।