मछलीशहर: रामगढ़ बंधवा बाजार से जिला बदर व्यक्ति को गिरफ्तार किया, पुलिस ने भेजा जेल
मीरगंज पुलिस ने गुंडा एक्ट में जिलाबदर को वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार की दोपहर लगभग ढाई बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मीरगंज पुलिस ने बताया कि रामगढ़ बंधवा बाजार निवासी 52 वर्षीय अनीस पुत्र मेवा को 27 जून 2025 को अपर जिला जज ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिलाबदर कर दिया था।