गोला: उरुवा बाजार की युवती को शादी का झांसा देकर सलीम अख्तर हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी
गोरखपुर के उरुवा बाजार थाना क्षेत्र मे एक युवती को शादी का झांसा देकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही सलीम अख्तर उर्फ मालू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि गुरुवार दोपहर सलीम अख्तर उनके घर पहुंचा और 18 वर्षीय बेटी को शादी का भरोसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद से युवती का कोई पता नहीं चल सका।