सिरोही: शनिधाम मंदिर कालंद्री का 11वां वार्षिकोत्सव कल: प्रतिभा सम्मान, रक्तदान शिविर और शोभायात्रा के बाद होगी भजन संध्या
Sirohi, Sirohi | Jun 18, 2026 शनिधाम मंदिर कालंद्री का 11वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार 19 जून को मनाया जाएगा। घांची समाज शिक्षा सेवा समिति रामसीन परगना के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक पंडालों और स्वागत द्वारों से सजाया गया है। शनिधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष हरजीभाई, उपाध्यक्ष रतन भाटी और कोषाध्यक्ष भरतभाई ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत स