श्रीरामपुर थाना क्षेत्र की राजपुर गांव में छठ स्थल पर लाइट ना रहने पर दबंगों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह उनके भतीजे दीपांशु सिंह के ऊपर सोमवार की शाम को 6:00 बजे हमला कर दिया ।और मारपीट कर घायल कर दिया। वही गांव वालों ने बीच बचाव कर दोनों घायलों को उपचार के लिए समीप के चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।