बरहरुवा: बरहरवा थाना पुलिस ने रेलवे ट्रैक से किया अज्ञात शव बरामद , आत्महत्या की आशंका
बरहरवा थाना पुलिस ने बुधवार की संध्या मालदा डिवीजन के बरहरवा फरक्का रेलखंड पर बीएसएनएल टावर के समीप से एक तकरीबन 45 वर्षी युवक का अज्ञात शव बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह को जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव पड़ा हुआ है।