बरहरुवा: ट्रेन से छिनताई मामले के अभियुक्त को बरहरवा जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मालदा डिवीजन के पाकुड़ बरहरवा रेलखंड पर बीते दिन एक महिला रेल यात्री के गले से सोने का चैन छिनताई मामले का सफल उद्वेदन करते हुए जीआरपी थाना पुलिस ने बरहरवा थाना क्षेत्र के धोबी पोखर निवासी मेरुल शेख पिता अंसारुल शेख को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।