शाहबाद: अधिवक्ता सभागार में बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को राज्य मंत्री ने दिलाई शपथ
तहसील की बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बुधवार की दोपहर अधिवक्ता सभागार में बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाने के लिए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री पहुंची और नवनिर्वाचित अधिवक्ताओं को शपथ दिलाई।