सहारनपुर: हिंदू संगठनों ने PM को ज्ञापन भेजा, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कर गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की
गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत पूरे भारत में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने का आंदोलन तेज हो गया है। हिंदू संगठनों व गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पंवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी सहारनपुर को प्रधानमंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली के नाम सोमवार दोपहर 1:00 बजे ज्ञापन सौंपा गया।