खिरकिया में सोमवार को 5 बजे गणतंत्र दिवस के अवसर पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छीपाबड़ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 1600 रुपये मूल्य की 16 सीलबंद शराब की बोतलें जब्त कीं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शराब की दुकानें बंद होने के बावजूद अवैध बिक्री की सूचना पर की गई। छीपाबड़ पुलिस को खिरकिया स्थित एक घर में अवैध शराब रखे होने की सूचना मिली थी।