गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कलेक्ट्रेट में 19 जनवरी को जिला स्तरीय समय सीमा बैठक ली। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण, संकल्प से समाधान अभियान, योजनाओं का लक्ष्य पूरा करने, आदर्श मंडी मॉडल, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, जिले की निकायों में सभी सीएमओ को सफाई की मॉनिटरिंग, स्व सहायता समूह की प्रदर्शनी, बैंक प्रकारों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए गए।