मैहर: एसपी का अनोखा अंदाज: गुरुजी का आशीर्वाद लेकर मैदान पर लगाए चौके-छक्के
मां शारदा की नगरी मैहर में बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अलग ही अंदाज देखने को मिला। बाबा बागेश्वर धाम सरकार मैहर की KJS कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के एसपी अवधेश प्रताप सिंह के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने पहले गुरुजी का आशीर्वाद लिया, फिर क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले का दिखाया दम।