कुचामन सिटी: कृषि मंडी में कामरेड नेताओं ने केंद्र सरकार पर किया हमला, सीकर सांसद अमराराम एवं राज्य सचिव किशन पारीक रहे मौजूद
कृषि मंडी में सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम की अगवाई में जत्था पहुंचा। संसद में मोदी सरकार को आधे हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा ने कड़ी से कड़ी जोड़कर आमजन की कड तोड़ने का काम किया है। कामरेड के राज्य सचिव किशन लाल पारीक ने कहा कि सरकार शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें और नशीली दवाओं पर प्रभावी कानून बनाए।