मथुरा: स्व. अतुल शोरावाला की स्मृति में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर से सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ
मथुरा में समाजसेवा और नर सेवा को ही नारायण सेवा मानकर एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्व. श्री अतुल अग्रवाल शोरावाला की स्मृति में श्री तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति के संयुक्त तत्वावधान प्रथम पहल फाउंडेशन के साथ मिलकर भरतपुर गेट स्थित अग्रवाल अतिथि भवन में किया गया।