चांदपुर: चांदपुर में स्याऊ अड्डे के पास डंपर की टक्कर से दो ई-रिक्शा चालक घायल, एक की हालत नाजुक
बिजनौर में मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे चांदपुर क्षेत्र में स्याऊ अड्डे के पास एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने दो ई रिक्शा में टक्कर मार दी हादसे में दोनों ई रिक्शा चालक घायल हो गए दोनों को स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां से एक की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि फोन पर बात करते समय यह हादसा हुआ है।