शाहपुर: बरठे घाट को सौगात: इटारसी-बैतूल टाइगर कॉरिडोर होगा फोरलेन, ₹758 करोड़ की परियोजना से बढ़ेगी सड़क सुरक्षा
Shahpur, Betul | Apr 5, 2026 रविवार सुबह 10 बजे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से शाहपुर के बरठे घाट और इटारसी-बैतूल मार्ग को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 के इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किलोमीटर लंबे टाइगर कॉरिडोर को फोरलेन में विकसित किया जाएगा।