रामपुर: शनिवार को पुलिस लाइन में प्रशिक्षुओं और ब्रह्मकुमारी बहनों ने SP को राखी बाँधकर रक्षा बंधन मनाया
Rampur, Rampur | Aug 9, 2025 शनिवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर में रक्षाबंधन का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस विभाग द्वारा भी रक्षाबंधन के त्यौहार को बहुत ही श्रद्धा से मनाया। पुलिस लाइन में प्रशिक्षुओं और ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया।